हरदोई/माधौगंज 27 नवम्बर।नन्द किशोर गुप्ता नन्दू। सभी प्राणियों में भगवान के दर्शन करने से देश व राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाया जा सकता है। हिन्दू धर्म वसुधेव कुटम्बकम की भावना से ओतप्रोत होकर सभी धर्मों का सम्मान करता है, परन्तु राम जन्म भूमि मन्दिर में अड़चन डालने वाले विकृति मानसिकता के लोगो को शरीर के सड़े अंगों की तरह काट दिए जाने में समाज संकोच नही करेगा। उक्त उदगार साध्वी प्रज्ञा भर्ती (पंछी देवी) ने श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में प्रवचन देते हुए व्यक्त किये।
कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर में स्थित विद्यापीठ पब्लिक स्कूल में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में प्रवचन करते हुए साध्वी पंछी देवी ने कहा अध्यात्म में सुख तथा भौतिक वाद दुख का प्रमुख कारण है। सुख के लिए आध्यत्म और विज्ञान को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने वेदांत सांख्यदर्शन उपनिषद के प्रमुख अंशो का विस्तार से वर्णन किया। भगवान राम ने देश के समस्त प्राणियों में भगवत दर्शन किये है। भगवत चिंतन से व्यक्ति महापुरुष बन जाता है जिस प्रकार डाकू रत्नाकर नारद जी के दिये मन्त्र के चिंतन से उसके विचारों से परिवर्तित होकर महापुरुष बन गया। हिन्दू धर्म सभी धर्मों का आदर करता है। साध्वी ने श्री राम जन्म भूमि के भव्य निर्माण के लिये मंच से हिदुओ के साथ मुस्लिमो को आवाहन करते हुए कहा कि मंदिर बनने से किसी धर्म के सम्मान में कमी नही होगी मन्दिर हिन्दू धर्म की आस्था का प्रतीक है। राज्य व केंद्र में किसी दल की सरकार हो उससे सन्त समाज को कोई लेना देना नही है। परमात्मा के अनन्त नाम मे से किसी को प्रीत के साथ स्मरण करने से भक्ति प्राप्त होती है। विवेकानन्द महात्मा गांधी की विदेश की घटना के संस्मरणों को सुनाते हुए कहा की जब तक हमारे देश के प्रत्येक नागरिक भूखे व नंगे है तब तक वह उन वस्त्रों का भोग नही करेंगे। हमारी संस्कृति ने पशुओं में गाय, वृक्षो में तुलसी देश को भारत माता को पुकार कर नारी शक्ति को बढ़ावा दिया गया है। अपने सम्बोधन में साध्वी ने कई बार रामजन्म भूमि में मन्दिर निर्माण करने की भावना लोगो में जगायी डारविन वाद की बातों को नकार कर आध्यात्मिक चिंतन व मनुष्य को ईश्वर की सन्तान होना बताया।
