माधौगंज/हरदोई।नन्दकिशोर गुप्ता। सैनिक सम्मान अभियान कार्यक्रम का आरम्भ अमर शहीद राजा नरपति सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि स्वतन्त्र प्रभार मंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने सर्वप्रथम अमर शहीद नरपति सिंह के परिजनों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने भाजपा द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य पर विचार व्यक्त किए।
बुधवार के दिन रूइया दुर्ग पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में राजा नरपति सिंह के वंशज रविन्द्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार, विनोद कुमार,ऋषिपूज सिंह, शंकरबक्स सिंह को सम्मानित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि वह भी एक सैनिक परिवार से हैं। बताया कि पिताजी जल सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। शहीदों व सैनिकों को सम्मानित करने के लिए भाजपा ही एक पार्टी है जो आगे आ रही है। कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है अब सभी कार्यकर्ता सैनिको के घर जाकर उन्हे सम्मान सम्मानित करने का काम करेगें। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने शहीदों के शव उनके घरों तक भिजवाने की शुरूआत की। इससे पहले परिजन शहीदों के अंतिम दर्शन नही कर पाते थे। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिद्धू ने कहा कि भाजपा किसान, नवजवानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही सैनिक सम्मान का अनूठा कार्य करने जा रही हैं। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता की भूखी थी जिनने 65 वर्षाें तक राज किया पर देश के सैनिकों व शहीदों के विषय में कभी नही सोंचा। अन्य दलों ने कभी इस बारे में सोंचा भी नही था। सवायजपुर विधायक मानवेन्द्र सिंह रानू , क्षेत्रीय विधायक अशीष सिंह आशू ने भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्याें को गिनाया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला महामंत्री रामचन्द्र रामचन्द्र राजपूत ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद जयप्रकाश रावत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, हरदोई पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र, अवध क्षेत्र मंत्री संजय गुप्ता, अभयशंकर गौड़, राजाबक्स सिंह, अजीत बब्बन, अभयशंकर शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा मिश्रा, अशोक सिंह,नवल माहेश्वरी, मनोज हिन्दू, अखिलेश कटियार, मयंक सिंह, राहुल सिंह, मनीष तिवारी, राकेश सिंह, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के शुरूआत में ही सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने वन्देमातरम् व स्वागत गीत प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को देशप्रेम व एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। कार्यक्रम की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जायसवाल व विशाल जायसवाल द्वारा की गई। बेहतर व्यवस्था के लिए मौजूद अतिथियों ने उनकी सराहना की। क्षेत्रीय विधायक ने अमर सेनानी नरपति सिंह रूइया दर्ग पर वन चैकी स्थापित करने की मांग प्रभारी मंत्री को एक पत्र दिया। जिस पर प्रभारी मंत्री ने उनकी मांग कां जायज ठहराते हुए वन मंत्री से इस विषय पर बात कर चैकी स्थापित कराने का अश्वासन दिया।राजा नरपति सिंह वंशज के सम्मान के साथ पूर्व सैनिक कमलेश दीक्षित, राजेन्द्र सिंह सोमवंशी, शाकिर अली, रूद्रदत्त दीक्षित को भी साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सैनिको का खुशी का ठिकाना नही रहा।
